₹6.21 लाख में लॉन्च हुई Hyundai Exter, 19kmpl माइलेज और 6 एयरबैग्स के साथ बनी पहली पसंद

हर मिडिल क्लास फैमिली की चाहत होती है कि उसके पास एक ऐसी कार हो जो दिखने में SUV जैसी लगे, चलाने में आसान हो, माइलेज भी अच्छा दे और कीमत भी बजट में हो। Hyundai ने इस जरूरत को बखूबी समझा और इसी सोच के साथ Exter को बाजार में उतारा। Exter एक माइक्रो SUV है, जो दिखने में दमदार लगती है और कीमत में एक हैचबैक जितनी है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में पूरी जानकारी आसान और आम भाषा में।

Hyundai Exter
Hyundai Exter

डिजाइन

Hyundai Exter का डिजाइन बिल्कुल SUV जैसा रखा गया है। इसकी बॉक्सी स्टाइल, हेडलाइट्स के साथ H-शेप DRLs और मजबूत फ्रंट ग्रिल इसे एक रफ एंड टफ लुक देते हैं। 15 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं। पीछे की तरफ स्पॉइलर और स्क्वेयर शेप लाइट्स भी काफी आकर्षक हैं। कुल मिलाकर ये कार छोटे साइज में भी बड़ी नजर आती है।

इंजन

इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 bhp की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन में आता है। खास बात ये है कि AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार हैं। वहीं CNG ऑप्शन भी दिया गया है, जिसमें नया बूट स्पेस बचाने वाला सिलेंडर डिजाइन इस्तेमाल हुआ है।

माइलेज और फ्यूल टैंक

Hyundai Exter का पेट्रोल वर्जन 19.2 से 19.4 kmpl का माइलेज देता है। वहीं CNG वर्जन लगभग 22.2 km/kg का एवरेज देता है। इसका फ्यूल टैंक 37 लीटर का है और CNG वर्जन में 60 लीटर का सिलेंडर मिलता है। माइलेज के लिहाज से यह कार शहर और हाइवे दोनों के लिए किफायती साबित होती है।

वेरिएंट और कलर

Hyundai Exter कुल 41 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें पेट्रोल और CNG दोनों फ्यूल ऑप्शन शामिल हैं। इसमें EX, S, SX, SX(O) जैसे वेरिएंट आते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो Ranger Khaki, Starry Night, Atlas White, Cosmic Blue जैसे स्टाइलिश शेड्स में मिलती है। डुअल टोन और Knight Edition जैसे ऑप्शन भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

कीमत

Hyundai Exter की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.21 लाख से शुरू होकर ₹10.51 लाख तक जाती है। इसका बेस मॉडल Ex 1.2 MT है और टॉप मॉडल SX (O) Connect AMT DT है। इस रेंज में Exter फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज के मामले में शानदार डील साबित होती है।